Kl rahul: Cricket News & Match Updates
अब 'हिटमैन' बने गंभीर की पसंद, कहा- रोहित को करनी चाहिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी
विराट कोहली(Virat Kohli) ने भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी है, जिसके बाद से अब बीसीसीआई(BCCI) के सामने ये बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान(Test Captain) कौन होगा? इसी के बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने इस मामले पर अपना राय रखी है। उनका मानना है कि विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा(Rohit Sharma) को तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान होना चाहिए।
विराट कोहली ने पिछले साल टी20 क्रिकेट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने कोहली को वनडे कप्तानी से भी हटा दिया। वॉइट बॉल की कप्तानी से हटने के बाद इस साल की शुरूआत में विराट कोहली ने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से भी सन्यांस ले लिया है। बीसीसीआई ने वॉइट बॉल क्रिकेट कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि रोहित शर्मा 34 साल के हो गए है और उनकी फिटनेस भी उनका साथ नहीं देती दिख रही। इन सब के बावजूद गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा को ही तीन फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करनी चाहिए। Read More...