Kl rahul: Cricket News & Match Updates
12 गेंद पर 8 रन बनाकर KL Rahul हुए आउट,ट्विटर पर फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक
आईपीएल 2023 का तीसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला चेतन सकारिया ने सही साबित कर दिया क्योंकि उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को आउट कर दिया।
सकारिया ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद स्लोवर लेंथ पर लेग साइड पर डाली। राहुल ने इसे हवा में खेला और गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों में चली गयी। राहुल ने 12 गेंद एक छक्के की मदद से 8 रन बनाये। राहुल शुरू से ही संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। उनके सस्ते में आउट हो जानें के बाद ट्विटर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: Read More...