Kl rahul: Cricket News & Match Updates
क्या युवाओं पर विराट कोहली, रोहित शर्मा की जगह लेने का है दबाव, केएल राहुल ने दिया ये जवाब
विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है। इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। ऐसे में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को उनकी तरह प्रदर्शन करने और उनकी जगह भरने का काफी दबाव रहता है। अब इस चीज पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान करने वाले केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय युवाओं से विराट कोहली और रोहित शर्मा की भूमिका निभाने की उम्मीद नहीं की जाएगी।
केएल राहुल ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता कि हम वनडे क्रिकेट कैसे खेलना चाहते हैं, इस संदर्भ में बहुत कुछ बदलेगा। कुछ नए चेहरे हैं और उनसे यह उम्मीद करना जल्दबाजी होगी कि वे बाहर जाकर वह भूमिका निभाएंगे जो रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में निभाई थी। आपको उन्हें समय देना होगा और उन्हें सहज महसूस कराना होगा। मेरी तरफ से कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है। हमें उस पर फोकस करने की जरूरत है जो हमारे सामने है। वर्ल्ड कप में खेलना वास्तव में रोमांचक था, लेकिन हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि इन परिस्थितियों में हमारे लिए क्या काम करता है और खुद को ढालना होगा। हम यही करने की आशा कर रहे हैं। मैं खिलाड़ियों पर भरोसा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपनी टीम के लिए अच्छा काम करेंगे।" Read More...
Related Cricket News for Kl rahul - Tesst
Rahul Back Young Guns As India Set To Face South Africa In ODI Series
SA vs IND: Dream11 Prediction 1st ODI Match, India tour of South Africa 2023
राहुल द्रविड़ साउथ अफ्रीका ले खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं रहेंगे टीम इंडिया के साथ, ये है कारण
दिखने वाला है केएल राहुल 2.0, अब आईपीएल में भी मिडल ऑर्डर में खेलेंगे राहुल!
केएल राहुल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर की मजाकिया अंदाज़ में भविष्यवाणी, जो बिलकुल सच हुई, देंखे video
WATCH: 'उल्टी का वीडियो थोड़ी लोगे भाई', केएल राहुल को ट्रेनिंग के दौरान हुई उल्टियां
ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे तेज 4,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल और सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, रोहित और कोहली हुए बाहर
தென் ஆப்பிரிக்க தொடருக்கான இந்திய அணி அறிவிப்பு; கேப்டன்களாக ராகுல், சூர்யா நியமனம்!
यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पचास से मचाया धमाल, 21 साल में ही तोड़ दिया रोहित शर्मा-केएल राहुल का महारिकॉर्ड
IPL 2024 Retentions: Jaydev Unadkat, Daniel Sams Released By Lucknow Super Giants
KL Rahul Getting Out In World Cup Final Meant India Just Couldn’t Go Ahead: Irfan Pathan
Little Chinks In India’s Armour Came To The Fore In The World Cup Final: Sanjay Manjrekar
CLOSE-IN: India Systematically Checkmated (IANS Column)
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50