Kl rahul: Cricket News & Match Updates
क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल करेंगे विकेटकीपिंग, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कर दिया खुलासा
भारत की मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) को विकेटकीपिंग करते देखने के लिए उत्सुक हैं। राहुल को वनडे में और टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपिंग करते हुए देखा है। अब वो क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट में कैसी विकेटकीपिंग करते है यह देखना दिलचस्प रहेगा।
राहुल द्रविड़ ने कहा कि, "यह एक रोमांचक चुनौती है क्योंकि हमारे पास चुनने के लिए कुछ कीपर हैं। हमने केएल राहुल से बातचीत की है और वह टेस्ट में विकेटकीपिंग को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने 50 ओवरों में ऐसा किया है जो आसान नहीं है क्योंकि इसमें आपके शरीर से काफी कुछ बाहर निकल जाता है। वह तैयार है, क्योंकि पिछले छह से सात महीनों में उन्होंने काफी कीपिंग की है। यह उनके लिए एक नई और रोमांचक चुनौती होगी।" Read More...