Kkr vs lsg: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: रिंकू सिंह ने जड़ा Monster छक्का, 110 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मैच में 1 रन से मात दे दी। इस जीत के साथ उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह (Rinku Singh) अंत तक टिके रहे लेकिन टीम को जितवाने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि उनकी पारी काफी शानदार थी। उन्होंने इस मैच में 110 मीटर का लंबा छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्धशतक 19वें ओवर में पूरा किया। नवीन उल हक के इस ओवर में रिंकू ने 4 4 4 2 6 0 सहित कुल 20 रन बटोरे।
पारी का 19वां ओवर करने आये नवीन उल हक ने 5वीं गेंद स्लॉट में लेंथ में डाली। रिंकू ने इस गेंद को शानदार तरीके से फ्लिक करते हुए 110 मीटर का लंबा छक्का जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गयी। रिंकू ने इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर भी चौका मारा। चौथी गेंद पर डबल लिया। इसके बाद आखिरी गेंद नवीन ने डॉट डाली नवीन के इस ओवर में रिंकू ने 4 4 4 2 6 0 सहित कुल 20 रन बटोरे। Read More...