Kieron pollard: Cricket News & Match Updates
'अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियां', WI को इंग्लैंड ने नहीं बल्कि'अपनों' ने ही लूट लिया
इंग्लैंड ने गुरुवार (20 जून) को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 181 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को बौना साबित करते हुए 17.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के हीरो फिल सॉल्ट तो रहे ही लेकिन वेस्टइंडीज की लंका ढाने में घर के भेदियों का भी बड़ा हाथ रहा। जी हां, इंग्लैंड के डगआउट में ऐसे चार लोग मौजूद थे जो या तो वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं या उनका जन्म वेस्टइंडीज में ही हुआ है और यही चीज़ इंग्लिश टीम के पक्ष में गई क्योंकि एकतरह से उनके पास भी वो खिलाड़ी थे जिन्हें वेस्टइंडीज की परिस्थितियों के बारे में पता था। Read More...