Kevin pietersen: Cricket News & Match Updates
ECB ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को दी शुभकामनाएं तो केविन पीटरसन ने कसा तंज
इंडियन प्रीमियर लीग सभी देशों के खिलाड़ियों के लिए एक मंच के रूप में उभरा है। इस लीग में क्रिकेटर्स अपनी राष्ट्रीय सीमाओं को भूलकर एकसाथ टीम के रूप में खेलते हैं। हालांकि शुरुआत में, कई क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेने की अनुमति देने को लेकर संशय में थे। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसपर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने चुटकी ली है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) और किंग्स XI पंजाब (KXIP) के बीच मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दो मुख्य सदस्यों को शुभकामनाएं दी। ECB ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इस ट्वीट पर पीटरसन ने मजकिया अंदाज में तंज कसा है। Read More...