Kevin pietersen: Cricket News & Match Updates
केविन पीटरसन गए दुनिया के उलट, जनाब नहीं चाहते कि हो इंडिया vs पाकिस्तान फाइनल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 ग्रुप में अपने पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने जिस तरह से वापसी की है उसे देखकर हर कोई हैरान है। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही फैंस ये भी आस लगाए बैठे हैैं कि अब उन्हें एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिल सकता है। दुनियाभर के के कई क्रिकेट एक्सपर्ट भी यही चाह रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच ही टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाए।
हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ऐसा नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने दुनिया के विपरीत जाकर ये बयान दिया है कि वो भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं देखना चाहते। इस दिग्गज बल्लेबाज को लगता है कि फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान दो-दो हाथ करते दिखेंगे। बेटवे के लिए लिखते हुए, पीटरसन ने कहा, "मुझे लगता है कि क्रिकेट की दुनिया पाकिस्तान को भारत से फाइनल में देखना चाहती है, लेकिन इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि फाइनल इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान होने वाला है।" Read More...