Karun nair: Cricket News & Match Updates
WATCH: करुण नायर ने रैंप शॉट मारकर पूरा किया काउंटी में पहला शतक, टेस्ट में लगा चुके हैं ट्रिपल सेंचुरी
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो ही खिलाड़ी तिहरा शतक लगा पाए हैं। पहले वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने दो तिहरे शतक लगाए हैं जबकि उनके बाद सिर्फ करुण नायर ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा पाए लेकिन विडंबना देखिए तिहरा शतक लगाने के बाद भी वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए और लगभग 6 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। हालांकि, वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
31 साल के करुण नायर इन दिनों इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थैम्पटनशायर के लिए खेल रहे हैं और उनके बल्ले से काउंटी की पहली सेंचुरी भी निकल चुकी है। नायर ने बुधवार को नॉथेंम्पटनशायर के लिए खेलते हुए शानदार सेंचुरी ठोक डाली। सर्रे के खिलाफ इस मैच में नायर ने शतक ठोककर ये दिखा दिया है कि उनमें अभी बहुत दमखम बाकी है और वो भारतीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए सबकुछ झोंकने के लिए तैयार हैं। Read More...