Josh hazlewood: Cricket News & Match Updates
नाथन लायन ने कर दी थी भविष्यवाणी, तय था एलेक्स हेल्स का आउट होना; देखें VIDEO
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कैनबरा में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद एक गज़ब की घटना देखने को मिली। दरअसल, इस मैच में जोश हेजलवुड ने एलेक्स हेल्स को आउट किया, लेकिन इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने यह पहले ही बता दिया था कि हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स हेल्स के बैट का किनारा लगेगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
लायन ने कर दी थी भविष्यवाणी: यह घटना इंग्लैंड की पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिली। हेजलवुड अपने ओवर की दूसरी गेंद फेंकने को दौड़े रहे थे। इसी दौरान नाथन लायन (कमेंटेटर) ने बातचीत करते हुए यह कहा कि इस गेंद पर बल्लेबाज़ का किनारा लगेगा। बस इतना ही था, हेजलुवड के हाथों से गेंद निकली और हेल्स के बैट के किनारे से टकराकर सीधा स्लिप पर खड़े फील्डर एरोन फिंच के हाथों में पहुंच गई। Read More...