Jos buttler: Cricket News & Match Updates
IPL 2022: जोस बटलर ने शतक ठोककर भी बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं ऐसा
आईपीएल सीजन 15 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस का सामना कर रही है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ जॉस बटलर ने शानदार शतक जड़कर मुंबई की खेमे में सनसनी मचा दी। हालांकि इसके बावजूद इस इंग्लिश बल्लेबाज़ ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल जोस बटलर ने शानदार शतक लगाया तो सही, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी तेज तर्रार पारी को एक स्लो अंत दिया। बटलर ने मुंबई के खिलाफ 66 बॉल पर सेंचुरी पूरी की, जो कि अब आईपीएल में लगाई गई दूसरी सबसे धीमी शतकीय पारी बन चुकी है। इससे पहले सिर्फ मनीष पांडे ने ही बटलर से धीमी शतकीय पारी खेली थी। मनीष पांडे ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए 67 बॉल पर सेंचुरी पूरी की थी। बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी आईपीएल में ऐसा कर चुके हैं। Read More...