Joe root: Cricket News & Match Updates
पैर पर कुल्हाड़ी नहीं, कुल्हाड़ी पर पैर मार बैठे रूट, अब्दुल्लाह ने ऐसे हिलाई जड़े; देखें VIDEO
Abdullah Shafique Catch: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है जहां मेहमानों की दूसरी पारी में स्टार बल्लेबाज़ जो रूट महज़ 21 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। पहले मैच में रूट ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के खिलाफ बेहद आसानी से रन बनाए थे, लेकिन मुल्तान में ऐसा नहीं हुआ। यहां रूट ने चालाकी दिखाकर रन बटोरने चाहे थे, लेकिन उनकी चालाकी उन पर ही भारी पड़ी और वह कैच आउट हो गए।
23 वर्षीय अब्दुल्ला शफीक ने जो रूट की जड़े हिलाई। ऐसा नहीं है कि अब्दुल्ला ने उन्हें आउट किया, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने ही जो रूट का हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसके कारण इंग्लिश बैटर को निराश पवेलियन लौटना पड़ा। यह घटना मेहमानों की पारी के 21वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए अबरार गेंदबाज़ी कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर रूट ने चालाकी दिखाकर गेंद को टहलाते हुए रन चुराना चाहा। यहां वह फंस गए। यह गेंद उनके बैट पर लगी और शॉर्ट लेग की तरफ गई। Read More...