Jitesh sharma: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: रफ्तार का सौदागर बना LSG का यह डेब्यूटेंट गेंदबाज, 155.8kmph की रफ्तार से डाली इस सीजन की सबसे तेज गेंद
आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 साल के डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। ये इस सीजन की सबसे तेज गेंद है। इस तेज गति से अच्छी गेंदबाजी करते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी। लखनऊ ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केएल राहुल की जगह नवीन-उल-हक को खिलाया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया।
12वें ओवर की पहली गेंद डेब्यूटेंट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्होंने दूसरी गेंद 149 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से डाली। तीसरी गेंद 141 और चौथी गेंद 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। 5वीं गेंद 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। छठी गेंद 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली। डेब्यूटेंट गेंदबाज ने इस मैच में 4 ओवर के अपने कोटे में 27 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किये। उन्होंने अपने पूरे 4 ओवर के स्पैल में 140+ की गति से गेंदबाजी की। Read More...