Jaydev unadkat: Cricket News & Match Updates
World Cup से पहले इंडियन टीम को लगा बड़ा झटका, ये स्टार गेंदबाज अब नहीं बन सकेगा टीम का हिस्सा
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का आगाज होने में कुछ ही महीनों का समय बचा है। इस साल आईसीसी का यह बड़ा टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप में इंडियन टीम अपने घर पर यह टूर्नामेंट जीतना चाहेगी, लेकिन इससे पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज जयदेव उनादकट वर्ल्ड कप 2023 की रेस से बाहर हो चुके हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, जयदेव उनादकट ने इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के साथ एक तीन मैचों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। अब उनादकट 3 सितंबर को डरहम के खिलाफ ससेक्स के लिए मुकाबला खेलते नजर आएंगे। ससेक्स ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस खबर की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने लिखा, 'हमें सितंबर में पहले तीन काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए इंडियन इंटरनेशनल प्लेयर जयदेव उनादकट के साथ अनुबंध की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।' Read More...