Jayden seales: Cricket News & Match Updates
1st Test: डेब्यूटेंट गेंदबाज एटकिंसन के दम पर पहले ही दिन ENG ने WI पर कसा शिकंजा, ले ली 68 रन की बढ़त
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बना लिए है। उन्होंने 68 रन की बढ़त ले ली है। उन्होंने पहले ही दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच पर डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) के दम पर अपना दबदबा बना लिया है। लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी पहले ही दिन 41.4 ओवर में 121 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिकाइल लुइस ने बनाये। उन्होंने 58 गेंद में 4 चौको और एक छक्के की मदद से 27 रन का योगदान दिया। केवम हॉज ने 48 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। एलिक अथानाज़े ने 56 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन अपने नाम किये। हॉज और अथानाज़े ने चौथे विकेट के लिए 44(78) रन की साझेदारी निभाई।इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट डेब्यूटेंट गस एटकिंसन ने चटकाए। क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन और कप्तान बेन स्टोक्स एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। Read More...