Jay shah: Cricket News & Match Updates
क्या T20 WC 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत? BCCI सचिव जय शाह ने जो कहा वो सुनकर फैंस हो जाएंगे खुश
इंडियन विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। साल 2022 में पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए थे जिसके बाद से ही उन्होंने कोई भी क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि अब वो अपनी फिटनेस हासिल कर चुके हैं और आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते नजर आएंगे। इसी बीच अब ICT फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या पंत इंडियन टीम के लिए इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) खेल पाएंगे या नहीं।
अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दिया है। जय शाह ने पंत को लेकर जो कहा है वो इंडियन फैंस को काफी पसंद आएगा। दरअसल, उन्होंने ये साफ कर दिया है कि अगर पंत आगामी आईपीएल में अच्छी फॉर्म दिखाते हैं और विकेटकीपिंग करते हैं तो वो जरूरी इंडियन वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे। Read More...