Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
World Cup 2023: भारत की जीत में चमके कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज, इंग्लैंड को 100 रन से दी करारी हार
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये भारत की टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभय तय है। ये बतौर कप्तान रोहित का 100वां मैच है। वहीं इंग्लैंड की ये इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 58 गेंद में 3 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। रोहित और राहुल ने 91 (111) रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेविड विली को मिले। आदिल राशिद और क्रिस वोक्स 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। मार्क वुड एक विकेट लेने में सफल रहे। Read More...