Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
Axar Patel के बेटे को किया प्यार और Jasprit Bumrah की मां के छुए पैर, Rohit Sharma ने फिर जीते करोड़ों दिल; देखें VIDEO
Rohit Sharma Video: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज़ और कप्तानों में से एक रोहित शर्मा (Rohit Sharma), आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के ब्रांड एम्बेसडर थे। खास बात ये है कि वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल के दिन भी ग्राउंड पर ही मौजूद थे। यहां भारतीय टीम की जीत के बाद वो सभी खिलाड़ियों और उनके परिवारों से मिले और इसी बीच उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की माता को पैर छूकर सम्मान दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के बाद रोहित शर्मा ग्राउंड पर आए और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मिलना शुरू किया। उनका सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। इसके बाद बुमराह उन्हें अपनी मां से मिलवाते हैं, जिन्हें देखते ही रोहित झूककर सम्मान देते हैं और पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसी बीच वो जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन से भी मुलाकात करते हैं। Read More...