Jason holder: Cricket News & Match Updates
WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, 3 नए चेहरों को मिला मौका
West Indies vs Bangladesh Test: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में 16 से 20 जून तक खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। अनकैप्ड खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन थॉमस, बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती और तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप हैं। थॉमस ने 21 वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जबकि मोती ने अब तक एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है और पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए वे रिजर्व में रखे गए थे।
दूसरी ओर, फिलिप इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज जीत के दौरान टीम में थे, लेकिन उन्होंने आज तक डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने तीन वनडे मैचों में भाग लिया है, जिसमें पिछले हफ्ते नीदरलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत शामिल है और पाकिस्तान में चल रही वनडे सीरीज के लिए टीम में है। Read More...