Islamabad united: Cricket News & Match Updates
Ball Boy ने स्लाइड करके लपका गजब कैच, फिर कॉलिन मुनरो ने दे डाली जादू की झप्पी; देखें VIDEO
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) का 20वां मुकाबला बीते सोमवार (4 मार्च) को इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी (Islamabad United vs Peshawar Zalmi) के बीच खेला गया था जिसमें इस्लामाबाद की टीम ने पेशावर जाल्मी को 29 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी बीच एक खूबसूरत घटना देखने को मिली। दरअसल, इस्लामाबाद के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने मैच के दौरान एक बॉल बॉय को जादू की झप्पी दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना पेशावर जाल्मी की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। रुमान रईस की पांचवीं गेंद पर आरिफ याकूब ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा था। ये एक 72 मीटर का छक्का था जिसे बाउंड्री की दूसरी तरह एक छोटे से बॉल बॉय ने स्लाइड मारकर लपक लिया। इस्लामाबाद के लिए इस तरफ कॉलिन मुनरो फील्डिंग कर रहे थे जिन्होंने गेंद को हवा में देखकर दौड़ लगाई थी, लेकिन जब उन्होंने बॉल बॉय को ये गजब कैच पकड़ते हुए देखा तब वो पूरी तरह हैरान रह गए और खुशी से झूम उठे। Read More...