Ipl2023: Cricket News & Match Updates
किस्मत के घोड़े पर सवार थे ऋतुराज गायकवाड़, तूफानी पचास के दौरान ऐसे मिला जीवनदान, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ रहे है। वहीं आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी और वो इस उम्मीद पर खरे उतरे है। हालांकि पारी के दूसरे ओवर में इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे दर्शन नालकंडे ने उन्हें आउट कर दिया था लेकिन वो गेंद नो बॉल हो गयी और गायकवाड़ ने इसका पूरा फायदा उठाया और अगली फ्री हिट गेंद पर छक्का जड़ दिया। गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ अपना चौथा अर्धशतक जड़ दिया। ये अर्धशतक उन्होंने 36 गेंद में जड़ा।
दर्शन ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के पास लेंथ बॉल डाली। गायकवाड़ ने इसे शरीर से थोड़ा दूर क्लिप करने की कोशिश की लेकिन बैट का फेस बहुत जल्दी बंद हो गया और मिड विकेट पर खड़े शुभमन गिल ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने ये गेंद नो बॉल दी और गायकवाड़ को जीवनदान और एक फ्री हिट मिल गयी। इसके बाद गायकवाड़ ने अगली गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। वहीं अगली गेंद पर चौका मारा। अगली गेंद पर गायकवाड़ ने डबल और आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में कुल 14 रन बने। गायकवाड़ ने इस मैच में 44 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। Read More...
Related Cricket News for Ipl2023 - Tesst
WTC फाइनल के लिए विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी होंगे कल इंग्लैंड के लिए रवाना !
RCB की हार के बाद फैंस ने की शुभमन गिल की मौत की कामना,बहन के लिए लिखे अभद्र शब्द, देखें ट्विटर पर कटा बवाल
भारत के खिलाफ WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई अच्छी खबर, ये धाकड़ गेंदबाज हुआ फिट
IPL 2023: RCB के बाहर होने के बाद भड़के फाफ डु प्लेसिस, कहा-हमें अच्छे मिडिल आर्डर की आवश्यकता है
IPL 2023: कोहली की शतकीय पारी पर गिल की पारी पड़ी भारी, GT से 6 विकेट से हारकर RCB हुई बाहर
पार्नेल ने दिखाया सुपरमैन वाला अंदाज, हवा में उछलकर 1 हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO
IPL 2023: विराट कोहली ने तूफानी शतक से तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, 14 गेंदों में ठोक डाले 58 रन
विराट कोहली-फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
IPL 2023: कोहली ने दिखाई अपनी क्लास, यश दयाल के ओवर में लगाई चौको की हैट्रिक, देखें VIDEO
IPL 2023: रिंकू सिंह ने जड़ा Monster छक्का, 110 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद, देखें VIDEO
IPL 2023: रिंकू की पारी गयी बेकार, पूरन के अर्धशतक की मदद से KKR को 1 रन से हराकर LSG प्लेऑफ में पहुंची
IPL 2023: क्रुणाल ने शानदार गेंद डालते हुए रॉय की पारी का काम किया तमाम, देखें वीडियो
IPL 2023: आरसीबी के लिए आई बुरी खबर, प्लेऑफ के लिए अहम मैच से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी
IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर ने कहा- हमें खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14