Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
'समझा फ्लावर निकला फायर', गुरबाज के छक्के नहीं भूलेंगे हार्दिक पांड्या; देखें VIDEO
Rahmanullah Gurbaz vs Hardik Pandya: IPL 2023 का 39वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में KKR के स्टार विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय फिट ना होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं जिस वजह से प्लेइंग इलेवन में अफगानी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह मिली है। इस अफगानी बल्लेबाज़ ने मौके को दोनों हाथों से लपका है और अपनी टीम के होमग्राउंड पर ताबड़तोड़ पारी खेलकर अर्धशतक (39 गेंदों पर 81 रन) ठोक दिया है। इसी बीच गुरबाज ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी लिहाज नहीं किया और उनके खिलाफ दो खूबसूरत छक्के लगाए।
गुरबाज और हार्दिक का आमना-सामना केकेआर की इनिंग के चौथे ओवर में हुआ था। मेजबान टीम अपना पहला विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद गुरबाज ने निडर होकर आक्रमक बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हार्दिक ने ओवर की पहली गेंट डॉट डिलीवर की, लेकिन इसके बाद गुरबाज ने अगली गेंद पर पुल शॉट खेलकर शानदार छक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं, इस ओवर की चौथी गेंद पर भी गुरबाज ने हार्दिक को आईना दिखाकर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। Read More...