Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
'Dhoni को अलविदा कहने का समय आ गया है', ये 11 सेकेंड का VIDEO तोड़ देगा थाला फैंस का दिल
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। 41 वर्षीय थाला धोनी भी टूर्नामेंट में अपने पुराने रंग में नज़र आए हैं। MS Dhoni के फैंस या कहें पूरा हिन्दुस्तान यही चाहता है कि धोनी मैदान पर अपनी चतुराई, विकेटकीपिंग, और बल्लेबाज़ी से फैंस का हमेशा ही मनोरंजन करते रहे, लेकिन इसी बीच धोनी के एक फैन पेज ने माही का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर आपका दिल भी टूट जाएगा।
जी हां, महेंद्र सिंह धोनी 11 सेकेंड के इस वीडियो में लंगड़ाते हुए नज़र आए। दरअसल, Dhoni Era नाम के एक फैन पेज ने माही का यह वीडियो शेयर करके उनकी रनिंग की तुलना की है। धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं जिस वजह से वह 22 गज की पट्टी के बीच अपनी पुरानी रफ्तार में दौड़ते नहीं दिखे हैं। फैंस ने इस वीडियो पर रिएक्ट करके लिखा, 'हमें धोनी को खेलता देखना काफी पसंद है, लेकिन समय आ चुका है जब हमें धोनी को अलविदा कहना पड़ेगा।' Read More...