Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
कौन है IPL 2023 का बेस्ट फिनिशर? सुन लीजिए KKR के पूर्व खिलाड़ी का जवाब
IPL 2023 Best Finisher: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इसी बीच क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल है कि आखिर आईपीएल 2023 का बेस्ट फिनिशर कौन है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आपको बता दें कि इस मुश्किल सवाल का जवाब कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया है। आईपीएल 2023 में कमेंटेटर और एक्सपर्ट के तौर पर आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट पर करीब से नज़रें बनाई हुई है और अब उन्होंने टूर्नामेंट के बेस्ट फिनिशर का नाम भी बताया है।
अगर आपको लगता है कि आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह धोनी, डेविड मिलर, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन या टिम डेविड जैसे किसी खिलाड़ी का नाम लेकर उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट फिनिशर कहा है तो आप गलत हैं। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर के अनुसार इस सीजन सबसे बेहतर फिनिशर का रोल कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने निभाया है। Read More...