Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
अंबाती रायडू ने ट्रोलर्स के मुंह पर जड़े ताले, उड़ते हुए पकड़ लिया करिश्माई कैच; देखें VIDEO
चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू को बीते समय में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दरअसल, आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने रायडू को ज्यादातर मौके पर एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जिसकी वजह से वह मैदान पर उतरकर फील्डिंग नहीं कर सके। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में रायडू ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी ट्रोलर्स के मुंह पर ताले जड़े हैं।
अंबाती रायडू ने यह गजब कैच दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के दूसरे ओवर में पकड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी मैदान पर थी। शॉ दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे का सामना कर रहे थे। यहां शॉ ने तुषार की गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेला। इस दिशा पर धोनी ने रायडू को तैनात किया था। ऐसे में इस अनुभवी खिलाड़ी ने गेंद को हवा में देखकर पहले दौड़ लगाकर, खुद को गेंद के करीब तक पहुंचाया और फिर हवा में कूद लगाकर डाइव करते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया। Read More...