Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
7 साल बाद IPL में वापसी कर सकते हैं Mitchell Starc, ये है वजह
Mitchell Starc IPL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर फैंस के मन में सवाल घूम रहे हैं। सवाल है- 'क्या 2015 में आईपीएल छोड़ने के बाद 2023 में मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करेंगे? पिछले 7 सालों से मिचेल स्टार्क ने चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल यहां तक की बिग बैश लीग तक से दूरी बनाई हुई है। लेकिन, अब इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल 2023 ऑक्शन में अपना नाम देने जा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है। ऐसे में मिचेल स्टार्क इंडियन कंडिशन में खुदको ढालने के लिए ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं। मिचेल स्टार्क का आईपीएल खेलना वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनकी तैयारियों का एक हिस्सा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ऑक्शन में निश्चित रूप से कई टीमें उनपर बोली लगा सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि स्टार्क आईपीएल 2023 खेलने के लिए वापसी करेंगे। Read More...