Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: ऑलराउंडर की फौज के साथ उतरेगी CSK, माही को 5वां IPL टाइटल जीता सकते हैं ये 11 खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन को ध्यान में रखकर अपना स्क्वाड बना लिया है। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में सीएसके ने कुल 7 खिलाड़ियों को खरीदा जिनमें से एक हैं इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। जी हां, आगामी सीजन में बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स की येलो ड्रेस में खेलते नज़र आएंगे। स्टोक्स पर चेन्नई ने ऑक्शन में 16.25 करोड़ लुटाए हैं। यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई का बेस्ट प्लेइंग प्लेवन क्या हो सकता है।
ऋतुराज के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग: पिछले सीजन CSK के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाज़ी करने उतरे थे, लेकिन इस बार माही अपनी टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदल सकते हैं। जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ और बेन स्टोक्स की जोड़ी सलामी बल्लेबाज़ी कर सकती है। माही चाहे तो ऋतुराज के साथ मोईन अली को भी यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। Read More...