Ipl 2023: Cricket News & Match Updates
आईपीएल से पहले खलील अहमद का बड़ा बयान, कहा- जब में भारतीय टीम के लिए खेला था उससे 10 गुना बेहतर हो गया हूं
आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच के साथ शुरू होगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अपना पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने कहा है कि जब वह भारत के लिए खेलते थे तो उससे 10 गुना बेहतर गेंदबाज हैं।
जियो सिनेमा पर बात करते हुए, खलील ने कहा कि जब वह भारत के लिए खेले थे तब की तुलना में अब वह काफी बेहतर गेंदबाज हैं और अब खेल को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। आपको बता दे की खलील ने 2018 एशिया कप में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, "जब मैं भारत के लिए खेला तब मैं उतना अच्छा नहीं था। मेरा मानना है कि मैं अब काफी बेहतर गेंदबाज हूं, लेकिन मैं भारतीय टीम में नहीं हूं। जब मैं भारत के लिए खेलता था तो मैं उससे 10 गुना बेहतर गेंदबाज था।" मैं खेल को बेहतर तरीके से पढ़ सकता हूं और मैं बल्लेबाज को बेहतर तरीके से पढ़ सकता हूं।" Read More...