Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
'कभी-कभी जो होता है, अच्छे के लिए होता है', दिल्ली कैपटिल्स की कप्तानी गवांने पर खुलकर बोले अय्यर
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के लिए कप्तानी करते नज़र आएंगे। इस धाकड़ बल्लेबाज को केकेआर ने पूरे 12.25 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। केकेआर से पहले अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी चोट के कारण पिछले साल टीम ने कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को सौंपी दी थी। अब श्रेयस ने इसी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अपने मन की बात कही है।
श्रेयस अय्यर से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी इंजरी और कप्तानी पर सवाल किया था, जिसका जवाब देते हुए अय्यर ने कहा, 'चोटिल होना सबसे खराब था, अगर मुझे चोट नहीं लगती तो दिल्ली कैपिटल्स मुझे कप्तानी से नहीं हटाते। आपने 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का जो माहौल देखा उसे हमने 2019 और 2020 में बनाया था। वो माहौल अद्भूत था। हर खिलाड़ी एक दूसरे को अच्छे से जानता था। सब एक दूसरे की ताकत और कमजोरी को पहचानते थे।' Read More...