Ipl 2019: Cricket News & Match Updates
IPL-12: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, संभावित प्लेइंग XI
मोहाली, 30 मार्च | किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के अहम मुकाबले में यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मांकडिंग विवाद की छाया में राजस्थान को हराने वाली पंजाब की टीम को दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 28 रन की हार का सामना करना पड़ा था।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शुरूआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकडिंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई।
दूसरे मैच में कोलकाता के खिलाफ 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा, जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नोबाल करार दिया गया और रसेल ने 17 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेल कर मैच का रुख पलट दिया।
हालांकि कप्तान अश्विन अब पिछले विवादों को भूल कर मैदान में विजयी शुरूआत करना चाहेंगे।
टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंद में 79 रन बनाकर फार्म में होने का संकेत दिया तो वहीं इस मैच में युवा सरफराज खान ने 29 गेंद में नाबाद 46 रन की पारी खेली थी।
टीम के लिए हालांकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की फार्म चिंता का सबब है जो दो मैच में अब तब सिर्फ पांच रन ही बना सके हैं।
दूसरी ओर अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह रन से हराने वाली मुंबई इंडियंस जीत की लय कायम रखना चाहेगी।
टीम ने बेंगलोर के खिलाफ आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया था और फिर उसने बेंगलोर को पांच विकेट पर 181 रन पर रोक दिया था।
टीम की इस जीत का श्रेय हार्दिक पांड्या (14 गेदों पर 32 रन) और जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट) को जाता हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करके टीम को पहली जीत दिलाई।
सीजन के पहले मैच में 53 रन की पारी खेलने वाले युवराज सिंह यहां अपने घरेलू मैदान में एक बार फिर बल्ले से कमाल करना चाहेंगे।
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पिछले मैच में मुंबई की जीत में अंपायर के फैसले ने भी भूमिका निभाई थी। बेंगलोर को अंतिम गेंद पर जीत के लिए सात रन बनाने थे और लसिथ मलिंगा ने अंतिम गेंद नो-बॉल फेंक दी थी। लेकिन अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। Read More...
Related Cricket News for Ipl 2019 - Tesst
आईपीएल 2019 से बाहर हुए ये 6 खिलाड़ी, फैन्स के लिए बुरी खबर
IPL 2019: Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore (Preview)
IPL 12: ऐसे 3 परफेक्ट तेज गेंदबाज जो CSK की टीम में डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हो सकते हैं
When Warner is on song, there's little margin: Rahane
I have 5 different leg-spin variations: Rashid Khan
Fans here inspire me, they are amazing: Warner
IPL 2019: Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 5 wickets
Dhawan should play natural attacking game: Ganguly
IPL 2019: Rajasthan Royals elect to bat first against Sunrisers Hyderabad
रसेल के लिए खुलकर खेलने की आजादी का होना जरूरी : उथप्पा
अगर रसेल चूके तो मैं हिट करूंगा : मोरिस
The spirit of cricket in modern era
IPL 2019, Preview: Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals
Umpiring howlers due to lack of system: BCCI official
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14