Ipl 2019: Cricket News & Match Updates
दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार से बौखलाए रिकी पोंटिंग, हार का कारण इसे बताया
5 अप्रैल। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग फिरोजशाह कोटला की पिच से बेहद नाराज दिखाई दिए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।
पोंटिंग ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने इस विकेट पर अच्छी गेंदबाजी की। इस विकेट ने हम सब को चौंका दिया। मैच से पहले मैदानकर्मी से बात करने के बाद हमने सोचा था कि पिच अच्छी होगी, लेकिन यह सबसे खराब थी। इसमें बाउंस की कमी थी। यह धीमी भी थी। मुझे लगता है कि उनके (सनराइजर्स के) गेंदबाजों ने ऐसी परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया।"
पोंटिंग ने साथ ही कहा, "उनके पास अच्छे कौशल वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने नकल और स्लोअर बॉल फेंककर हमारे बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ली।"
उन्होंने आगे कहा, "हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। यह हमारा घरेलू मैदान है और विपक्षी टीम से ज्यादा हमें यहां की परिस्थितियों के लिहाज से खेलना सीखने की ज्यादा जरूरत है। हमें निश्चित तौर पर खुद में सुधार करना होगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या लगातार दो मैच गंवाने के बाद बतौर कोच उन्हें भी प्रदर्शन में सुधार की हिदायत दी गई है, पोंटिंग ने कहा, "इस प्रदर्शन के बाद अब तक मालिकों से बात नहीं की है। हमारा मैनेजमेंट नया है, नए कोच आए हैं इसलिए सब कुछ सकारात्मक है। पहले चार मैच के बाद सकारात्मक रहने की जरूरत है।" Read More...
Related Cricket News for Ipl 2019 - Tesst
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत इस कारण मिली, जॉनी बेयरस्टो ने बताई जीत की वजह
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, एक नाम चौंकाने वाला है!
IPL 2019: केकेआर के खिलाफ ये 3 बदलाव करते ही जीतेगी RCB, जानिए संभावित प्लेइंग XI
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से रौंदा,इसे मिला मैन ऑफ द मैच
IPL 2019: SRH spinners restrict Delhi Capitals batsmen to 129/8
बैंगलोर के खिलाफ केकेआर को इस बात से रहना होगा सतर्क, पीयूष चावला का आया ऐसा बयान
IPL 2019: अपने ही घर पर दिल्ली के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल, हैदराबाद को 130 रनों का टारगेट
Rajasthan Royals launch online coaching community (17:26)
Dhoni trumps Pandya's attempt to 'Mankad' him
RCB will come hard at us, need to be alert: Chawla
IPL 2019: Hyderabad opt to bowl against Delhi
आईपीएल 2019 : हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हारे धोनी लेकिन क्रिकेट फैन्स का दिल इस तरह से जीता
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14