Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर! Champions Trophy के फाइनल में हारी टीम इंडिया तो संन्यास ले लेगा ये स्टार बल्लेबाज़
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल रविवार, 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि अगर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारती है तो ऐसे में टीम के स्टार बल्लेबाज और कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
आपको बता दें कि दैनिक जागरण की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है। दरअसल, उन्होंने बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र के हवाले से ये जानकारी दुनिया के सामने रखी है। उनसे सूत्र ने कहा, 'टीम इंडिया अगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से हार जाती है तो हो सकता है कि रोहित शर्मा संन्यास ले लें। दूसरी तरफ अगर टीम इंडिया ट्रॉफी जीतती है तो रोहित का निर्णय क्या होगा फिलहाल ये तय नहीं है। दोनों ही सूरत में रिटायरमेंट लेने या ना लेने का फैसला रोहित शर्मा का ही होगा।' Read More...