Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के मुरीद हुए महान ब्रायन लारा, कहा- 'बल्लेबाजी देखने के लिए पैसे खर्च करने को भी तैयार'
वेस्ट इंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा वैसे तो कई भारतीय क्रिकेटरों को पसंद करते हैं, लेकिन अब उन्होंने एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर का नाम लिया है जिसकी बल्लेबाजी देखने के लिए वो पैसे खर्चने को भी तैयार हैं। वर्तमान समय में काफी क्रिकेट खेला जा रहा है, ऐसे में कई टीमों से ऐसे खिलाड़ी निकल कर सामने आ रहे हैं, जो अपनी बल्लेबाजी से आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। मगर लारा को राहुल की क्लास ही पसंद आई है।
केएल राहुल इस समय लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जब सफेद गेंद की बात आती है, तो राहुल अलग ही रंग में नजर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की थी। आईपीएल 2020 में राहुल के बल्ले से पांच अर्द्धशतक और एक शतक भी निकला था। इस दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे। Read More...