India vs west indies: Cricket News & Match Updates
India vs West Indies ODI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, जेसन होल्डर की हुई वापसी
India vs West Indies ODI: भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) की वापसी हुई है, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था। बता दें कि वेस्टइंडीज को हाल ही में अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के खिलाफ सीरीज में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और एंडरसन फिलिप को जगह नहीं मिली है,यह दोनों बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। शेफर्ड ने तीनों मैच को मिलाकर कुल 10 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। बल्लेबाजी में भी वह कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और क्रमश: 15,4, और 19 रन की पारी खेली। फिलिप को एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वह कोई विकेट नहीं चटका सके। Read More...