India vs new zealand: Cricket News & Match Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड (1st T20I) दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव, जानिए
6 फरवरी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से मात दी थी। वह इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी अपने विजयी क्रम को बरकरार रखना चाहेगा। स्कोरकार्ड
वहीं किवी टीम वनडे में शर्मनाक हार की भरपाई टी-20 में जीत हासिल कर करना चाहेगी। टी-20 में किवी टीम भारत पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल नौ टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें से छह में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है तो वहीं दो में भारत ने जीत हासिल की है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका।
भारत के लिए चिंता की बात यह है कि उसने अभी तक न्यूजीलैंड की जमीन पर उसके खिलाफ एक भी टी-20 नहीं जीता है। भारत ने दोनों टी-20 मैच अपने घरे में ही जीते हैं।
युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है। वहीं भारत ने इस मैच में तीन हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ उतरने का फैसला किया है। टीम में विजय शंकर, हार्दिक और क्रूणाल पांड्या को चुना गया है। केदार जाधव को टीम में जगह नहीं मिली है।
न्यूजीलैंड के लिए डार्ली मिशेल पदार्पण कर रहे हैं।
टीम :
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मनुरो, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, डार्ली मिशेल, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, स्कॉट कगलेजिन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन।
Related Cricket News for India vs new zealand - Tesst
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने किए बदलाव, जानिए प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला
PREVIEW: न्यूजीलैंडे के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया,देखें संभावित प्लेइंग XI
IND vs NZ: India aim to carry ODI momentum to T20I against New Zealand
IND vs NZ: रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में बनाएंगे 2 महारिकॉर्ड
WATCH: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में करेंगे इस खास शॉट का इस्तेमाल,कर रहे हैं खूब प्रैक्टिस
WATCH न्यूजीलैंड को हराने के बाद सीरीज जीत का जश्न भारतीय टीम ने ‘हाउज द जोश’ HIGH SIR कहकर मनाया
India beat New Zealand in Fifth ODI by 35 runs, win series 4-1
वनडे सीरीज भारत ने 4- 1 से जीता, न्यूजीलैंड की धरती पर पहली दफा बनाया ऐसा बड़ा रिकॉर्ड
5वें वनडे में भारत की 35 रनों से जीत, जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में किया दूसरी दफा ऐसा कारनामा
पांचवें वनडे में भारत की 35 रन से धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर 4- 1 से कब्जा
पांचवें वनडे में भारतीय टीम ने बनाया 252 रन, वनडे क्रिकेट के इतिहास में केवल दूसरी दफा हुआ ऐसा
Fifth ODI: Rayudu, Shankar, Pandya help India post 252 vs New Zealand
IND vs NZ: अंबाती रायडू,हार्दिक पांड्या की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत ने बनाए 252 रन
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14