India vs australia: Cricket News & Match Updates
क्या आपने देखा KL Rahul का जबरा फैन? ग्राउंड में घुसकर स्टार विकेटकीपर बैटर को लगा लिया था गले; देखें VIDEO
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का पहला सेमीफाइनल बीते मंगलवार, 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 4 विकेट और 11 बॉल रहते 265 रनों का लक्ष्य हासिल किया और रोमांचक जीत प्राप्त की। इसी बीच मैदान पर एक गज़ब नज़ारा देखने को मिला। दरअसल, ये मुकाबला खत्म होने के साथ ही केएल राहुल (KL Rahul) का एक जबरा फैन ग्राउंड में घुस आया और उन्होंने टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर यानी केएल राहुल को गले लगा लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक भारतीय फैन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच खत्म होने के बाद तुरंत ही ग्राउंड में घुस जाता है और दौड़ते हुए सीधा केएल राहुल की तरफ पहुंच जाता है। यहां केएल राहुल भी अपने फैन का दिल नहीं तोड़ते और उसे गले से लगा लेते हैं। Read More...