India vs australia: Cricket News & Match Updates
सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर, भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
5 जनवरी। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में संकट में दिख रही है। भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर के सामने उसने मैच के तीसरे दिन शनिवार का अंत छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों के साथ किया। स्कोरकार्ड
खराब रोशनी और बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। भारत ने दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की थी। आस्ट्रेलिया भारत से अभी भी 386 रन पीछे है और उस पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडराने लगा है।
दिन का खेल समाप्ति की घोषणा तक पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की थी। दिन के पहले सत्र में ही आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विकेट पर टिकने का धैर्य दिखा सके। पहले सत्र में मेजबान टीम ने उस्मान ख्वाजा (27) के रूप में एक मात्र विकेट खोया।
दूसरे सत्र में हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और चायकाल तक आस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 198 रन कर दिया। इस सत्र में आस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाए जिनमें से सबसे अहम मार्कस हैरिस का विकेट रहा जिन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। उनकी पारी का अंत रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर किया। हैरिस ने अपनी पारी में 120 गेंदों का सामना कर आठ चौके मारे।
आखिरी सत्र में मेजबान टीम ने एक विकेट खोया। दिन का खेल खत्म होने में 16.3 ओवरों का खेल बचा था कि तभी खराब रोशनी के चलते खेल रोक दिया गया। बाद में बारिश के चलते दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। हैरिस के अलावा आस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुस्शाने ने 38, ट्रेविस हेड ने 20 रनों का योगदान दिया।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने अभी तक तीन विकेट लिए हैं। जडेजा को दो तो मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला है।
Related Cricket News for India vs australia - Tesst
4th Test: Indian bowlers dominate 3rd day, Australia 236/6
कैसे ट्रेविस हेड के बचकानी तरीके से आउट होने के बाद विराट कोहली ने लिए मजे
UPDATE तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण पहले हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे
सिडनी टेस्ट: खराब रोशनी के कारण मैच रूका, जानिए कब शुरू हो पाएगा मैच UPDATES
IND vs AUS: कुलदीप-जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला,दूसरे सत्र में गिरे 4 विकेट
WATCH: केएल राहुल ने सिडनी टेस्ट में शानदार खेलभावना से जीता दिल,अंपायर ने ताली बजाकर की प्रशंसा
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की दमदार शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया अभी भी 500 रन आगे
Australia announce squad for ODI series against India
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी परफॉर्मेंस को लेकर कप्तान टिन पेन का आया ऐसा चौंकाने वाला बयान
सिडनी टेस्ट में भारत की जीत तय पर बस करना होगा ये काम !
ऋषभ पंत ने की एबी डी विलियर्स की बराबरी,ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने
भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट में बना दिया गजब का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली दफा हुआ ऐसा
सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन रहा भारतीय बल्लेबाजों के नाम, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर बना हार का खतरा
सिडनी में भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड, 11 साल बाद विदेशी जमीन पर किया ऐसा ऐतिहासिक कारनामा
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18