India cricket news: Cricket News & Match Updates
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी की हुई टीम इंडिया में वापसी
बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की टीम में एंट्री में हो गई है। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई में होने वाले टी-20 के सबसे बड़े टूर्नामेंट में टीम के साथ बतौर मेंटर के रूप में जुड़ेंगे। जोकि मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर काम करेंगे।
अधिकारिक रूप से बीसीसीआई ने सेक्रेटरी जय शाह का बयान ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बतौर मेंटर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया गया है'। साल 2019 में भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच खेलने वाले धोनी एक बार फिर मैदान पर दिखने को तैयार है। लेकिन इस बार बार टीम के लिए रन बनाते नहीं, टीम को गाइड करते नजर आएंगे। वहीं धोनी की ही कप्तानी में साल 2007 में भारत ने अपना पहला और आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। Read More...