Ind vs ire: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ऋषभ पंत ने मारा गज़ब का रिवर्स स्कूप, छक्के से किया मैच को खत्म
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के आठवें मैच में भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। इस मैच में गेंदबाजों के कमाल के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी जीत को आसान बना दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अर्द्धशतक लगाया तो वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए।
ये मैच खत्म होते-होते पंत लाइमलाइट लूट गए। आयरलैंड के खिलाफ़ जीत के लिए जब भारत को 6 रन चाहिए थे तब उन्होंने एक शानदार रिवर्स स्कूप शॉट के साथ छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई। पंत के इस छक्के को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ये रिवर्स स्कूप बिल्कुल उसी तरह का था जैसा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के महान गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के खिलाफ खेला था। उनके इस शॉट को देखकर वसीम जाफर ने तो ये तक कह दिया कि उनके इस छक्के की क्लिप काटकर टाइम्स स्क्वेयर पर लगानी चाहिए और अगर इस छक्के को देखकर अमेरिकन्स क्रिकेट की तरफ आकर्षित नहीं होते तो उन्हें कोई चीज़ आकर्षित नहीं कर सकती। Read More...