Ind vs aus: Cricket News & Match Updates
VIDEO : 'सच में आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं', आज ही के दिन तोड़ा था टीम इंडिया ने गाबा का घमंड
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम (Indian Cricket Team) ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर जो किया, वो आज भी करोड़ों फैंस को याद है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया था। इस सीरीज के नतीजे के लिए फैंस को चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी दिन आखिरी सेशन तक इंतज़ार करना पड़ा था और किसी ने भी भारत की जीत की बात दूर-दूर तक नहीं की थी लेकिन 19 जनवरी 2021 के ही के दिन ऋषभ पंत ने एक ऐसी पारी खेली कि ना सिर्फ गाबा का घमंड टूटा बल्कि भारत 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज भी जीत गया।
आज यानि 19 जनवरी 2023 को उस ऐतिहासिक जीत को दो साल पूरे हो गए हैं लेकिन उस जीत का खुमार आज भी करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों में जिंदा है। गाबा में जब आखिरी टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतरी तो सीरीज 1-1 से बराबर थी और हालात यहां तक पहुंच गए कि भारत को सीरीज जीतने के लिए 328 रन चाहिए थे और ऑस्ट्रेलिया को पांचवें दिन 10 विकेट चाहिए थे। Read More...