Ind vs afg: Cricket News & Match Updates
भारत के खिलाफ हार के बाद बोले अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह, कहा- हमें इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिलाई। मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने कहा कि हमने बीच में लगातार विकेट गंवाए।
मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, "भारत की मजबूत लाइन-अप को देखते हुए हमारे दिमाग में 300 से ऊपर का लक्ष्य था। दुर्भाग्य से हमने बीच में लगातार विकेट गंवाए। टॉस के समय हमारी सोच यह थी कि यह एक अच्छी पिच थी और हम बड़े रन बनाना चाहते थे। तीन विकेट खोने के बाद मैं और अजमत बात कर रहे थे, उनसे कहा कि चलते रहो और एक-दूसरे का ख्याल रखो। आगामी सात और मैचों का इंतज़ार कर रहा हूँ। आशा है कि कमियों पर काम करेंगे और पॉजिटिव होकर वापस लौटेंगे।" Read More...