Imran tahir: Cricket News & Match Updates
मैं अपनी बात पर अटल हूं... MS Dhoni या एबी डी विलियर्स, कौन है बड़ा फिनिशर? सुन लीजिए इमरान ताहिर का जवाब
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर इमरान ताहिर आईपीएल 2023 में बातौर कमेंटेटर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। इमरान ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान इस खेल के दो महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और एबी डी विलियर्स के साथ काफी समय बिताया। हालांकि अब उन्होंने धोनी और डी विलियर्स में से एक का चुनाव किया है। जी हां, इमरान ताहिर ने इस सवाल का जवाब दिया है कि आखिर वह धोनी और डी विलियर्स में से किसे ज्यादा बेहतर फिनिशर प्लेयर मानते हैं।
दरअसल, आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में जब इमरान ताहिर कमेंट्री कर रहे थे तब एक फैन ने ताहिर से यह सवाल करके उन्हें मुश्किलों में डाला। सवाल में पूछा गया था कि एसएस धोनी और एबी डी विलियर्स में से कौन ज्यादा बेहतर फिनिशर है? यह सवाल सुनकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे सभी कमेंटेटर्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई क्योंकि वह सब भी इमरान ताहिर का जवाब जानना चाहते थे। Read More...