Ilt20: Cricket News & Match Updates
'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', कीरोन पोलार्ड ने बाउंड्री पर गुलाटी मारकर लपका कैच; देखें VIDEO
Kieron Pollard Catch: 35 वर्षीय कीरोन पोलार्ड हमेशा ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और हैरतअंगेज फील्डिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। बढ़ती उम्र के बीच ऐसा माना जाने लगा था कि अब पोलार्ड वैसे कैच नहीं लपक सकेंगे जैसे वह जवानी में पकड़ा करते थे। लेकिन एक बार फिर इस दिग्गज खिलाड़ी ने सभी को गलत साबित किया है। दरअसल, अबु धाबी में खेली जा रही ILT20 लीग में पोलार्ड ने गुलाटी मारकर ऐसा कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखकर सभी फैंस हैरान हैं।
पोलार्ड का यह कैच टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में देखने को मिला। यह मैच एमआई एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला जा रहा था। वाइपर्स की पारी के 8वें ओवर में कप्तान कॉविन मुनरो ने स्पिन गेंदबाज़ समित पटेल को टारगेट करके हवाई फायर किया था। बैट से टकराकर गेंद लॉग ऑन की तरफ गई जहां पोलार्ड तैनात थे। Read More...