Icc t20 world cup 2022: Cricket News & Match Updates
1 गेंद पर जिम्बाब्वे को दो बार मिला मैच जीतने का मौका,लेकिन बांग्लादेश ने ऐसे किस्मत से छीनी जीत, देखें VIDEO
Bangladesh Vs Zimbabwe No Ball Drama: बांग्लादेश ने रविवार (30 अक्टूबर) को ब्रिस्बेन में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 ग्रुप दो मैच में जिम्बाब्वे को रोमांचक अंदाज में तीन रन से हरा दिया। इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर गजब ड्रॉमा देखने को मिला। बांग्लादेश के लिए 20वां ओवर डालने आए मोसादेक हुसैन औऱ जिम्बाब्वे को जीत के लिए इस ओवर में 16 रन की दरकार थी। रिचर्ज नगारवा ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका और छक्का जड़ा, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी, जिसपर ब्लेसिंग मुजरबानी रन नहीं बना सके और विकेटकीपर नुरूल हसन के हाथों स्टंप हो गए। दोनों टीम के खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट रहे थे, लेकिन रिप्ले में साफ हुआ कि बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरूल हसन ने गेंद स्टंप्स के आगे से पकड़ी थी। जिसके चलते इसे नो बॉल करार दिया गया और दोनों टीमों के खिलाड़ी आखिरी दोबारा आखिरी गेंद के लिए वापस मैदान पर आए। Read More...