Icc odi world cup 2027: Cricket News & Match Updates
ODI World Cup 2027: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने जगह बनाई, टूर्नामेंट की 10 टीमें तय
अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में जगह बना ली है। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान ने विश्व कप 2027 में सीधी एंट्री ले ली है।
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2027 में अपनी जगह बनाई। अफगानिस्तान वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा थी। इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था और श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्न चैंपियन रह चुकी टीमों को मात दी थी। अफगानिस्तान उस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के ऐतिहासिक दोहरे शतक ने टीम से जीत छीन ली थी। आगामी विश्व कप में एक बार फिर अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। Read More...