Icc men: Cricket News & Match Updates
इस समय सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से हटाना सही नहीं होगा: एमएसके प्रसाद
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में द्विपक्षीय सीरीज में कुछ अर्धशतक और टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच में अमेरिका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बावजूद सूर्यकुमार निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता, लेकिन इसके बाद आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन फीका रहा। उन्होंने 13 मैचों में केवल 270 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 147.54 रहा और वह सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके।
भारत के चयनकर्ता शनिवार को मुंबई में आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को होने वाले दो मैचों तथा 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले पांच टी20 मैचों के लिए टीम चुनने के लिए बैठक करेंगे। इसके अलावा श्रीलंका ए के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों के लिए भारत ए टीम का चयन भी होना है। ऐसे में सूर्यकुमार का टी20 कप्तान के रूप में भविष्य चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। Read More...