Ibrahim zadran: Cricket News & Match Updates
किस्मत का मारा Andre Russell बेचारा, एक बार फिर बाउंड्री पर पकड़ा गया हैरतअंगेज कैच; देखें VIDEO
इंटरनेशनल टी20 लीग (ILT20 2025) में बीते रविवार, 19 जनवरी को टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स (Abu Dhabi Knight Riders) और गल्फ जायंट्स (Gulf Giants) के बीच के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां नाइट राइडर्स ने 37 रनों से शानदार जीत हासिल की। हालांकि इसी बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को एक बार फिर उनकी किस्मत से धोखा मिला और वो बाउंड्री पर अपना करिश्माई कैच पकड़े जाने के कारण सस्ते में आउट हो गए।
ये पूरी घटना नाइट राइडर्स की इनिंग के दौरान 15वें ओवर में घटी। रसेल 12 रन बना चुके थे और अब कुछ बड़े शॉट्स खेलने के मूड में थे। ऐसे में उन्होंने स्पिनर आयन अफज़ल खान के ओवर की दूसरी बॉल को घुटने पर बैठकर हवाई शॉट खेलते हुए डीप मिड विकेट की तरफ उड़ा दिया। रसेल के बैट से ये बॉल मिडिल नहीं हुआ था, हालांकि पहली बार देखने के बाद यही लगा कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे। Read More...