Heartwarming moment
VIDEO: रोहित शर्मा ने विराट कोहली के नन्हे फैन को लगाया गले, मैदान पर दिखा दिल छू लेने वाला नज़ारा
विजय हजारे ट्रॉफी में लंबे समय बाद वापसी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जहां अपने-अपने शानदार शतक से फैंस का दिल जीता, वहीं मैदान पर एक बेहद भावुक पल भी देखने को मिला। मुंबई की जीत के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जर्सी पहने एक नन्हे फैन को गले लगाकर सभी का दिल छू लिया। यह खूबसूरत और इंसानी पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बुधवार (24 दिसंबर) को मुंबई और सिक्किम के मुकाबले के बाद मैदान पर एक बेहद भावुक और खास पल देखने को मिला। भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जर्सी पहने एक छोटे फैन को गले लगाकर खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की।
Related Cricket News on Heartwarming moment
-
रोहित शर्मा का दिल छू लेने वाला अंदाज़, फैनगर्ल की पेंटिंग पर दिया ऑटोग्राफ, VIDEO हुआ वायरल
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा एक बार फिर फैंस का दिल जीतते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित को एक फैनगर्ल की बनाई ...
Cricket Special Today
-
- 03 Mar 2026 10:43
-
- 28 Feb 2026 12:14