Harry brook: Cricket News & Match Updates
एशेज 2023: एंडरसन को हल्के में लेना लाबुशेन को पड़ा भारी, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गवाया विकेट, देखें वीडियो
एशेज 2023 में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है जैसा उनसे उम्मीद की गयी थी। एशेज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वो जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि वो दूसरी पारी में बड़ा स्कोर करेंगे उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके और जेम्स एंडरसन (James Anderson) की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 41 ओवर करने आये अनुभवी एंडरसन ने पहली गेंद शॉर्ट और वाइड डाली। लाबुशेन ने इस गेंद को अच्छे से कट किया लेकिन वो गैप नहीं ढूंढ पाए और गेंद बैकवार्ड पॉइंट पर खड़े हैरी ब्रूक के हाथों में चली गयी। ये ब्रूक के लिए बेहद ही आसान कैच था। लाबुशेन ने 51 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 30 रन बनाये। उन्होंने फॉर्म में चल रहे उस्मान ख्वाजा के साथ 60 (96) रन जोड़े। Read More...