Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
हार्दिक को MI का कप्तान बनाये जानें पर बोला यह पूर्व क्रिकेटर, कहा- रोहित को होगी दिक्कत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) को लगता है कि भारत के सभी प्रारूपों के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस के लिए खेलना और नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ बने रहने की कोशिश करना मुश्किल होगा। हाल ही में कुछ समय पहले मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करते हुए अपने साथ जोड़ा था और कप्तान बना दिया था।
मांजरेकर ने कहा कि, "यह मुश्किल होने वाला है. हार्दिक पांड्या एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें थोड़ा स्वैग है। वह इसे मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में भी ले जाएंगे। ये थोड़ा असहज होगा क्योंकि रोहित शर्मा ने सोचा होगा, उन्हें कप्तान के तौर पर एक साल और मिलेगा।" वहीं मुंबई की कप्तानी को लेकर संजय ने कहा कि, "सूर्या ने सोचा कि वह इस सीज़न में एमआई को लीड करने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या इसका असर अपने ऊपर नहीं पड़ने देंगे। यह मनोरंजक होगा।" Read More...